आखिर छह दिनों में ही बीकानेर जिले के कद्दावर नेता को पार्टी ने किया पदमुक्त
खुलासा न्यूज,बीकानेर। कोलायत क्षेत्र से आने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता को आज पार्टी ने पद से मुक्त कर दिया है। जिसके बाद सियासी हल्कों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी है। कांग्रेस आलाकमान ने कोलायत से आने वाले कद्दावर नेता और वर्तमान में देहात में जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी को पदमुक्त कर दिया है।
बता दे कि छह दिनों पूर्व में ही बीकानेर देहात की कार्यकारिणी घोषित की गयी थी। जिसमें श्याम ङ्क्षसह भाटी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि आज मंत्री सुमित गोदारा के साथ भाटी टैक्टर पर दिखाई दिए थे। जिसके बाद से कई तरह की चर्चाएं कि आखिर इसके मायने क्या है लेकिन इससे पहले ही भाटी को पद से मुक्त कर दिया गया है।
ऐसे में टैक्टर पर मंत्री के साथ दिखाई देना कहीं पद मुक्त का कारण तो नहीं या फिर अंदरखाने कोई और खिचड़ी पक रही थी। जिस पर आज मौके पर चौका लगाया गया है। पद मुक्त के बाद अभी तक श्याम ङ्क्षसह भाटी की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है। ्रश्याम ङ्क्षसह भाटी दिग्गज नेता रहें रामेश्वर डूडी खेमे के माने जाते रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ