Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस ने विद्युत प्लांटों  व ट्यूबवेल चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, कई वारदातों का हो सकता है खुलासा

Bansal sadi
1 week ago
पुलिस ने विद्युत प्लांटों  व ट्यूबवेल चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, कई वारदातों का हो सकता है खुलासा

 

पुलिस ने विद्युत प्लांटों  व ट्यूबवेल चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, कई वारदातों का हो सकता है खुलासा
 कोलायत। पुलिस थाना कोलायत ने ट्यूबवेल और विद्युत प्लांटों से चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सात से अधिक चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। चोरी किए गए सामान की बरामदगी और अन्य वारदातों में संलिप्तता को लेकर पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
पुलिस के अनुसार 25 जुलाई 2026 को महावीर जाट निवासी विजय विहार कॉलोनी, बीकानेर और महावीर प्रसाद निवासी श्रीडूंगरगढ़ ने रिपोर्ट दी थी। उन्होंने बताया कि उनका खेत रोही लाखासर में है। छह जुलाई को दोपहर में खेत से बीकानेर चले गए थे और सात जुलाई की शाम वापस लौटे तो ट्यूबवेल से केबल, स्विच रूम से पानी की मोटर, ट्रांसफार्मर से एलटी लाइन तक की तार सहित अन्य सामान गायब मिला। इसी रात महावीर मेघवाल के खेत में बने ट्यूबवेल से भी केबल चोरी की गई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना कोलायत में बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस और पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा तथा वृत्ताधिकारी कोलायत जयपाल सिंह आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी जसवीर कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही अपने मोबाइल बंद कर मोटरसाइकिल से निकल गए और अलग-अलग गांवों व ढाणियों में छिपते रहे। उन्होंने अपना हुलिया भी बदल लिया था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ और मुखबिर की सूचना के आधार पर लगातार पीछा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुकमाराम पुत्र बालूराम मेघवाल (25), निवासी लाखासर, थाना कोलायत और पूनमराम पुत्र मोहनराम मेघवाल (31), निवासी लाखासर, थाना कोलायत के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने लाखासर से संधुका रोड पर डीपी चोरी कर उसमें से तांबा निकालने, गडिय़ाला प्रांधी रोड पर बने प्लांट से विद्युत तार चोरी करने, बज्जू के बांगड़सर रोड स्थित प्लांट से विद्युत तार चोरी करने तथा टेचरी में बंद पड़े प्लांट से तीन-चार बार विद्युत तार चोरी करने की वारदातें स्वीकार की हैं। पुलिस अब आरोपियों से चोरी किए गए सामान की बरामदगी और अन्य वारदातों में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है।दिन में रैकी, रात में चोरी
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सामान्य तरीके से रहते थे और दिन के समय ट्यूबवेलों व विद्युत प्लांटों की रैकी करते थे। इसके बाद रात में मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस को पूछताछ में सामने आई अन्य वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।कार्रवाई में थानाधिकारी जसवीर कुमार, सहायक उपनिरीक्षक रोहिताश भारी, सहायक उपनिरीक्षक लखपत सिंह, साइबर सेल के सहायक उपनिरीक्षक दीपक यादव, सहायक उपनिरीक्षक दलीप सिंह, कांस्टेबल दिपेन्द्र कुमार और कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: