लगातार तीसरी बार, बार काउंसिल चुनाव जीतकर एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा ने रचा इतिहास
लगातार तीसरी बार, बार काउंसिल चुनाव जीतकर एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा ने रचा इतिहास
बीकानेर। बीकानेर के पहले अधिवक्ता बने, 2,615 वोट लेकर 10वें स्थान पर रहे; पूर्व में संभाल चुके हैं बार काउंसिल चेयरमैन का पद
बीकानेर। राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य पद के चुनाव में बीकानेर के वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप कुमार शर्मा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वे लगातार तीन बार राजस्थान बार काउंसिल का चुनाव जीतने वाले बीकानेर के पहले अधिवक्ता बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से बीकानेर के अधिवक्ता जगत में खुशी का माहौल है।राजस्थान बार काउंसिल सदस्य पद के लिए जारी मतगणना में कुलदीप कुमार शर्मा ने 2,615 मत प्राप्त कर 10वें स्थान पर रहते हुए विजय हासिल की। चुनाव में कुल 25 सदस्यों को चुना जाना है जिसमें 18 पुरुष एवं 7 महिला सदस्यों में से 5 निर्वाचन से एवं 2 महिला सदस्यों को आमंत्रित किया जाना है। ऐसे में शीर्ष 10 में स्थान बनाकर उन्होंने एक बार फिर अधिवक्ताओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ और विश्वास को साबित किया है।
तीसरी जीत ने बनाया रिकॉर्ड
कुलदीप कुमार शर्मा की इस जीत की खास बात यह है कि उन्होंने लगातार तीसरी बार बार काउंसिल का चुनाव जीतकर बीकानेर के अधिवक्ता जगत में नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भी वे राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं और बार काउंसिल के चेयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
बार काउंसिल में उनके लंबे अनुभव और संगठनात्मक नेतृत्व को देखते हुए इस बार भी उनके समर्थकों को उनसे महत्वपूर्ण भूमिका की उम्मीद है। अधिवक्ता हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने वाले शर्मा की जीत को उनके समर्थक अधिवक्ता समुदाय के निरंतर विश्वास की जीत बता रहे हैं। इस अवसर पर कुलदीप कुमार शर्मा ने कहा कि ये राजस्थान के अधिवक्ताओं के विश्वास की जीत है में सदैव अधिवक्ता हितों के लिए प्रथम पंक्ति में खड़ा मिलूँगा।
जीत के बाद समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
मतगणना में जीत की पुष्टि होते ही बीकानेर के अधिवक्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और खुशी का इजहार किया। जीत के बाद की सामने आई तस्वीरों में समर्थकों का उत्साह और जश्न साफ नजर आया।
कुलदीप कुमार शर्मा की लगातार तीसरी जीत को बीकानेर के अधिवक्ता जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। तीन बार लगातार राजस्थान बार काउंसिल में निर्वाचित होना उनके प्रति अधिवक्ताओं के भरोसे और उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव की बड़ी मिसाल है। इस दौरान एडवोकेट कौशल गौतम, अनिल सोनी, रवैल भारतीय,भंवर जनागल,प्रशांत कच्छावा, हंसराज चौधरी सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।
बीकानेर के अधिवक्ता जगत में लगातार तीसरी जीत से बनाया नया रिकॉर्ड
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ