Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

MGSU सहित कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू: 15 मई तक करें आवेदन, इस तारीख से शुरू होगा नया सत्र

rk
2 months ago
MGSU सहित कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू: 15 मई तक करें आवेदन, इस तारीख से शुरू होगा नया सत्र
MGSU सहित कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू: 15 मई तक करें आवेदन, इस तारीख से शुरू होगा नया सत्र
 
बीकानेर : राजस्थान के कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 मई से शुरू हो गए हैं।  विद्यार्थी 15 मई तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि 19 मई तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 20 मई को अंतिम वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची जारी होगी।
 
इसके अलावा श्रेणीवार रिक्त सीटों के लिए 29 मई से 4 जून तक पुनः आवेदन किए जाएंगे, जिसकी सूची 15 जून को जारी होगी। डिफॉल्टर विद्यार्थियों के लिए 22 जून को प्रवेश सूची जारी की जाएगी। नए सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं 1 जुलाई 2026 से शुरू होंगी। इस बार भी पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी, जिससे विद्यार्थियों को घर बैठे आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।
 
 
मुख्य तिथियां - स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश 2026-27
 
1 मई 2026 – ऑनलाइन आवेदन शुरू
15 मई 2026 – आवेदन की अंतिम तिथि
19 मई 2026 – आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि
20 मई 2026 – अंतिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची जारी
25 मई 2026 – शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि
27 मई 2026 – प्रथम प्रवेश सूची जारी
29 मई 2026 – वर्ग निर्धारण व विषय आवंटन
 
रिक्त सीटों के लिए
 
29 मई 2026 – आवेदन शुरू
4 जून 2026 – आवेदन की अंतिम तिथि
6 जून 2026 – सत्यापन की अंतिम तिथि
8 जून 2026 – रिक्त सीटों की सूची जारी
11 जून 2026 – दस्तावेज सत्यापन व शुल्क जमा की अंतिम तिथि
15 जून 2026 – प्रवेश सूची जारी
16 जून 2026 – वर्ग निर्धारण व विषय आवंटन
 
डिफॉल्टर विद्यार्थियों के लिए
 
16 जून 2026 – वरीयता सूची जारी
20 जून 2026 – दस्तावेज सत्यापन व शुल्क जमा अंतिम तिथि
22 जून 2026 – प्रवेश सूची जारी
1 जुलाई 2026 – शिक्षण कार्य प्रारंभ

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: