Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

नहर बंदी को लेकर प्रशासन चिंतित,कलक्टर ने पुख्ता व्यवस्थाओं को लेकर पानी का भंडारण के लिए निर्देश दिये

rk
2 months ago
नहर बंदी को लेकर प्रशासन चिंतित,कलक्टर ने पुख्ता व्यवस्थाओं को लेकर पानी का भंडारण के लिए निर्देश दिये


नहर बंदी को लेकर प्रशासन चिंतित,कलक्टर ने पुख्ता व्यवस्थाओं को लेकर पानी का भंडारण के लिए निर्देश दिये
बीकानेर।  जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि प्रस्तावित नहरबंदी के दौरान जलदाय और जल संसाधन विभाग सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें, ताकि आमजन को पेयजल को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि नहरबंदी से पहले सभी जल भंडारण स्त्रोतों में पर्याप्त पानी का भंडारण कर लिया जाए। साथ ही पेयजल की चोरी पर भी प्रभावी निगरानी रखी जाए। उन्होंने दोनों विभागों द्वारा अब तक की गई तैयारियों, जल भंडारण स्त्रोतों और रिजर्व वायर की स्थिति की समीक्षा की।
उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति के कंटीजेंसी प्लान के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के सभी जीएलआर और डिग्गियों को भरवाने तथा जीएलआर ओवरफ्लो नहीं होने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। पशुओं के लिए खेलियां भरवाने जैसे बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक में जिला कलक्टर ने गर्मी के मद्देनजर विद्युत सप्लाई की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान विभाग तत्काल करे। साथ ही जीएसएस निर्माण कार्यों की प्रगति और ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
हीटवेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा
आगामी दिनों में हीटवेव की संभावना को देखते हुए जिला कलक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और ओआरएस की पर्याप्त व्यवस्था रहे। ब्लॉक प्रभारी नियमित दौरे कर यह सुनिश्चित करें कि अस्पतालों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे।
उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में भी ओआरएस उपलब्ध रखने तथा आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौसमी बीमारियों, टीकाकरण और गर्मी के दौरान उल्टी-दस्त या फूड पॉइजनिंग की संभावित स्थिति से निपटने के लिए भी पुख्ता प्रबंध करने को कहा। साथ ही फूड सेफ्टी टीम को अधिक से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के निर्देश दिए।
हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारियां शुरू करने के निर्देश
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के च्हरियालो राजस्थानज् अभियान की तैयारियां भी शुरू कर दी जाएं। उन्होंने वन विभाग को पर्याप्त संख्या में पौधे तैयार करने तथा पंचायत स्तर की नर्सरियों में तैयार पौधों के वितरण और रोपण की योजना बनाने के निर्देश दिए। पौधारोपण की जानकारी राज्य सरकार के निर्देशानुसार ऐप के माध्यम से अपलोड करने की बात भी कही।
बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के शत-प्रतिशत वेरिफिकेशन, राइजिंग राजस्थान के दौरान किए गए एमओयू के क्रियान्वयन, विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति, पशुओं के लिए व्यवस्थाएं, संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरण, शहर में सफाई और सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था सहित कई बिंदुओं की समीक्षा की गई।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) रमेश देव, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, नगर विकास न्यास के उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: