Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शहर की इन तीन होटलों पर चला प्रशासन को बुलडोजर, बालिका के साथ होटल मैनेजरों ने किया दुष्कर्म

rk
2 weeks ago
शहर की इन तीन होटलों पर चला प्रशासन को बुलडोजर, बालिका के साथ होटल मैनेजरों ने किया दुष्कर्म


शहर की इन तीन होटलों पर चला प्रशासन को बुलडोजर, बालिका के साथ होटल मैनेजरों ने किया दुष्कर्म
 श्रीगंगानगर में बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस और जिला प्रशासन ने शहर के 3 होटलों पर बुलडोजर चला दिया। इन तीन होटलों में 13 साल की बालिका के साथ होटल  मैनेजरों ने दुष्कर्म कराया था। पुलिस ने चहल चौक के पास होटल सफायर, हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर स्थित होटल जॉय इन और बीरबल चौक पर होटल ड्रीम जिसे खुंगर होटल भी क हते है, इन तीनों होटलों पर बुधवार तडक़े करीब साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक कार्रवाई की। करीब 1 घंटे में जेसीबी मशीन और हाइड्रोलिक मशीनों की मदद से इन्हें ध्वस्त क र दिया। तीनों होटल प्रशासन की बिना अनुमति से संचालित हो रहे थे। इन होटलों पर कब्जे की कार्रवाई में एडिशनल एसपी दीपक कुमार शर्मा, सीओ सिटी विष्णु खत्री, एसडीएम नयन गौतम, कोतवाली सीआई पृथ्वीपाल सिंह के अलावा करीब साठ से अ​धिक पुलिस कार्मिकों का जाब्ता तैनात रहा। वहीं नगर परिषद और यूआइटी के अभियंताओं की टीम भी मौजूद रही।यह था पूरा मामला13 साल की बालिका ग्रामीण क्षेत्र से 18 जून को घर से लापता हो गई थी। पुलिस के पास सूचना मिलने के बाद ये बालिका 22 जून को हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर होटल में बुरी हालत  में मिली। सदर सीआई सुभाषचन्द्र ने उसी समय पीडि़ता को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। वहीं महिला थाना की एसएचओ कलावती चौधरी ने इस पीडि़ता के बयानों के आधार पर  मामला दर्ज किया।
पीडि़ता के अनुसार उसने सोशल मीडिया पर बने दोस्त से मिलने के लिए जिला मुख्यालय से करीब सवा सौ किमी दूर पहुंची। वहां उसके दोस्त ने अपने घर ले जाने की बजाय किराए  के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। वहां से उसे वापस श्रीगंगानगर आने वाली बस में बिठा दिया। यहां पहुंची तब तक रात हो चुकी है ऐसे में अपने साथ हुए इस शोषण को लेकर घर  लौटने की बजाय उसने बस स्टैंड पर रिक्शा चालक से मदद मांगी। रिक्शा चालक उसे श्रीगंगानगर शहर के हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर स्थित होटल में ले गया और वहां मैनेजर से कहकर बालिका को ठहराने की व्यवस्था करवाई। जिसके बाद होटल में  बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ। ये सिलसिला 18 से 21 जून तक चला। पीडि़ता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट फॉर क्राइम्स अगेंस्ट वूमेन सैल के सीओ कैलाशदान देथा को दी गई। जांच अधिकारी ने रवीन्द्र पथ पर बीरबल चोक पर स्थित होटल ड्रीम, हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर स्थित होटल जॉय इन, चहल चौक स्थित सफायर होटल के मैनेजरों वहां काम करने वाले कार्मिकों और ग्राहकों की धरपकड़ की। अब तक कुल 14 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: