Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

प्रशासन कर रहा है बड़ी घटना का इंतजार, तीन दिन से लगातार हो रही सडक़ दुर्घटना, दो बाइक सवार घायल

Bansal sadi
6 hours ago
प्रशासन कर रहा है बड़ी घटना का इंतजार, तीन दिन से लगातार हो रही सडक़ दुर्घटना, दो बाइक सवार घायल


प्रशासन कर रहा है बड़ी घटना का इंतजार, तीन दिन से लगातार हो रही सडक़ दुर्घटना, दो बाइक सवार घायल
 श्रीकोलायत। बीठनोक क्षेत्र में सडक़ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में अलग-अलग सडक़ घटनाओं में जेठा महाराज और रूपाराम घायल हुए हैं, जबकि एक डंपर विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त कर गया। लगातार हो रही घटनाओं के बाद ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है।शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार के चलते दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। हादसे में रूपाराम घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज जारी है और चिकित्सकों द्वारा आवश्यक जांचें की जा रही हैं।
इसके बाद शनिवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जेठा महाराज घायल हो गए। उन्हें भी बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है और जांचें की जा रही हैं।
वहीं शनिवार देर रात करीब 12 बजे एक डंपर ने विद्युत पोल को टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
लगातार तीन दिनों में सामने आई इन घटनाओं ने सडक़ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिठनोक गोलाई से बीकानेर की ओर जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है।सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि मदन सिंह ने बताया कि सडक़ पर तेज रफ्तार वाहनों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी कई बार पुलिस और प्रशासन को पत्र लिखकर अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।वहीं समाजसेवी अशोक कुमार पुरोहित का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते सडक़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो सोमवार को सडक़ जाम कर विरोध जताया जा सकता है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: