Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आचार संहिता की पालना को लेकर प्रशासन की सुस्ती आई नजर, कांग्रेस ने दर्ज करवाई आपति, पढ़ें खबर

Bansal sadi
6 hours ago
आचार संहिता की पालना को लेकर प्रशासन की सुस्ती आई नजर, कांग्रेस ने दर्ज करवाई आपति, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में निकाय चुनावों को लेकर आचार सङ्क्षहता प्रभावी है। जिसके चलते शहर के अनेक स्थाानों पर राजनीतिक दलों से जुड़े पोस्टर, होर्डिंग्स को कवर कर दिया गया है। जबकि कई जगहों पर प्रशासन की सुस्ती नजर आ रही है। 
शहर के बीचों-बीच नगर निगम की दो टॉयलेट बसों पर पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित की तस्वीर लगी हुई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे आचार संहिता के विपरीत बताते हुए विरोध दर्ज कराया है। नगर निगम ने करीब एक साल पहले कोटगेट से अणचाबाई अस्पताल जाने वाले रास्ते और फोर्ट स्कूल के पास दो बसें खड़ी की थीं।

 


इन बसों को बाजार में खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं की शौच सुविधा के लिए तैयार किया गया था। 
इन बसों को हटाने के बजाय सीमेंट की चौकी पर स्थायी रूप से खड़ा कर दिया गया। दोनों बसों के दोनों तरफ तत्कालीन महापौर सुशीला कंवर की फोटो लगाई गई थी।
आचार संहिता लागू होने के बाद शहर में जगह-जगह से राजनीतिक व्यक्तियों की तस्वीरें हटा दी गईं, लेकिन नगर निगम की ओर से खड़ी इन बसों से अब तक पूर्व महापौर की तस्वीर न तो हटाई गई है और न ही उसे ढका गया है।
इस मामले में कांग्रेसने आपत्ति जताई है। इस तरह आचार संहिता की धज्जियां उडऩे पर चिंता जताते हुए त्वरित रूप से इन्हें हटाने और शहर में अन्य स्थानों पर भी गहन निरीक्षण की आवश्यकता जताई है। 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: