एरिया डॉमिनेशन के तहत कार्रवाई, आत्महत्या के लिए प्रताडि़त का मामला, दो गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलोंं में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में खाजुवाला पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने एरिया डॉमिनेशन के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने 2025 वर्ष के दिसंबर में दर्ज मामले में यह कार्रवाई की है। परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि कानाराम ने उसके भाई से रूपयों की मांग की थी। जिसके चलते उसके भाई ने तंग परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले में सात महीनोंं से फरार चल रहे आरोपी कानाराम को गिरफ्तार किया हे। वहीं पुलि स ने 13 की बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी कृष्णलाल को गिरफ्तार किया हे। जिनसे पुछताछ की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ