Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

अवैध लकडी कटान व परिवहन पर एक्शन, सात वाहनों को किया जब्त

Bansal
3 months ago
अवैध लकडी कटान व परिवहन पर एक्शन, सात वाहनों को किया जब्त

 खुलासा न्यूज, बीकानेर। उप वन संरक्षक  जी. वेंकटेश के निर्देशन में वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी कटान एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत क्षेत्रीय वन अधिकारी गश्ती दल जीवाराज एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी, बीकानेर उत्तर महावीर रूहिल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रक वन उपज, तीन पिकअप एवं दो ट्रैक्टर को अवैध वन उपज/लकड़ी का परिवहन करते हुए पकड़ा।

 

 

 उप वन संरक्षक जी. वेंकटेश ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा अवैध रूप से लकड़ी एवं वन उपज के परिवहन के विरुद्ध लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 7 अगस्त की रात्रि में विशेष अभियान चलाकर उक्त वाहनों को पकड़ा गया।उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी कटान एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी हनुमंत सिंह, वनपाल ताराचंद, वनपाल जेठमल शर्मा, सहायक वनपाल राजूराम तथा वनरक्षक भीम सिंह उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: