Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

आरजीएचएस में गड़बड़ी करने पर 8 हॉस्पिटल-डायग्नोस्टिक सेंटर्स पर एक्शन, कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा पत्र

Bansal
9 months ago
आरजीएचएस में गड़बड़ी करने पर 8 हॉस्पिटल-डायग्नोस्टिक सेंटर्स पर एक्शन, कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा पत्र

आरजीएचएस में गड़बड़ी करने पर 8 हॉस्पिटल-डायग्नोस्टिक सेंटर्स पर एक्शन, कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा पत्र 

जयपुर। राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के तहत गड़बड़ी करने पर 8 हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटर्स पर कार्रवाई की है। इसके अलावा 7 डॉक्टर्स के खिलाफ भी कार्यवाही के लिए विभाग काे पत्र लिखा है।

RGHS की परियोजना अधिकारी निधि पटेल ने बताया- पिछले एक माह में 8 हॉस्पिटलों और डायग्नोस्टिक सेंटर्स को डी-एम्पैनल किया है। साथ ही 5 हॉस्पिटलों का ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (TMS) ब्लॉक किया गया है। उनके भुगतान भी रोके गए हैं। इन सभी हॉस्पिटल के खिलाफ गलत तरीके से इलाज करने और अनियमितताओं के मामले सामने आए थे।

पटेल ने बताया- इनके अलावा गलत तरीके से उपचार किए जाने पर 2 डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई (निलंबन) के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा है। इनके अलावा 5 अन्य डॉक्टर्स के विरुद्ध भी विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लेटर जारी किया है।

फार्मेसी से 8 लाख की वसूली

परियोजना अधिकारी ने बताया- पिछले एक माह में 2 प्रकरणों में हॉस्पिटलों की तरफ से लाभार्थियों से वसूली गई नकद राशि 2 लाख 82,044 रुपए वापस लाभार्थियों को लौटाई। साथ ही 11 फार्मेसियों को सस्पेंड किया है। इन फार्मेसियों से करीब 8 लाख रूपए की रिकवरी की गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: