Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

अतिक्रमण पर जारी है एक्शन, इन क्षेत्रों में हटवाया गया अतिक्रमण, एमवीएक्ट में वाहनों पर कार्रवाई

rk
1 month ago
अतिक्रमण पर जारी है एक्शन, इन क्षेत्रों में हटवाया गया अतिक्रमण, एमवीएक्ट में वाहनों पर कार्रवाई

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में इन दिनों पुलिस का चौतरफ अभियान जारी है। एसपी के निर्देशन में नशे के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। जिसके चलते रह रोज अवैध मादक पदार्थ जब्त किए जा रहे है। वहीं यातायात पुलिस द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है ।

 

यातायात प्रभारी नरेश निर्वाण के नेतृत्व में टीम ने नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के गोकुल सर्किल से परशुरामद्वार करमीसर रेाड़ तक अतिक्रमण हटवाया। नगर निगम व यातायात पुलिस ने मिलकर कार्रवाई करते हुए सड़क के दोनो किनारों पर बने अतिक्रमण को हटवाया। इस सम्बंध में यातायात प्रभारी नरेश निर्वाण ने बताया कि टीमों द्वार संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गोकुल सर्किल से परशुरामद्वारा तक दुकानदारों द्वार दुकानों के आगे सामान लगाकर अस्थाई निर्माण करने, दुकानों के आगे तिरपाल लगा कर किया गया अतिक्रमण हटवाया गया साथ ही सड़क किनारे नोपार्किंग में खड़े वाहनों को उचित स्थानों पर खड़ा करने के लिए समझाइश की गयी। 

 


इस दौरान 4 कार्रवाई करते हुए 60 पुलिस एक्ट में 6 वाहनों के खिलाफ एमवीएक्ट में कार्रवाई की गयी। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में यातायात प्रभारी नरेश निर्वाण, कानाराम, रामगोपाल, अजय कुमार, नगर निगम के प्रदीप ङ्क्षसह मौजूद रहें। 
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात सुचारू करने के लिए आमजन और व्यापारी पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और स्वयं ही अतिक्रमण अपने स्तर पर हटा लें। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: