खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की कार्रवाई, 87 वाणिज्यिक गैस सिलेंडर जब्त
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की कार्रवाई, 87 वाणिज्यिक गैस सिलेंडर जब्त
बीकानेर, 9 अक्टूबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा शुक्रवार को महाजन में बड़ी कार्यवाही की गई। दल द्वारा महाजन भारत गैस ग्रामीण वितरक, महाजन के गैस एजेंसी की जांच की गई। जांच में शामिल अधिकारी श्री विनय कुमार शर्मा, उपायुक्त (प्रथम), खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, खान मोहम्मद खां, प्रवर्तन अधिकारी और मनीष अवस्थी, प्रवर्तन अधिकारी, दीपक पूनियां निरीक्षक,विधिक माप विज्ञान उपस्थित रहे।
भंडारण संबंधित अनियमितता पाए जाने पर मौके पर 87 भरे हुए वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। जांच दल ने उपभोक्ताओं से संपर्क कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ