खुलासा न्यूज,बीकानेर। एएनटीएफ और पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डोडा और अफीम के साथ एक को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देशों पर गजनेर पुलिस टीम ने डोडा, अफीम के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गश्त के दौरान नखत ङ्क्षसह को रोका और उससे पुछताछ की। संदिग्ध लगने पर उसकी ब्रेज कार की तलाशी ली गयी।
तलाशी के दौरान कार से 7 किलो से अधिक डोडा पोस्त और 37 ग्राम अफीम मिली। जिसे जब्त कर लिया। पुलिस ने गाड़ी से बिक्री के 18 हजार के करीब रूपए भी बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी नखत ङ्क्षसह को गिरफ्तार कर गाड़ी को जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ