नशीले पदार्थो के खिलाफ एक्शन, 20 किलो डोडा के साथ महिला गिरफ्तार
खुलासा न्यूज, बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस टीमें लगातार नशीले पदार्थ जब्त कर रही है। इसी कड़ी में जामसर पुलिस ने थानाधिकारी रविकुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा के साथ एक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने अभियान के तहत गश्त के दौरान ढ़ाणी रतन ङ्क्षसह चक 3 डीएचएम रोही बदरासर से कुल 20 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ मूली कंवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रार्थिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रविकुमार, उम्मेद, धर्माराम, रामनिवास, दिलावर, रोहिताश शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ