खुलासा न्यूज, बीकानेर। अवैध खनन को लेकर बीकानेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंफर के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गजनेर पुलिस टीम ने की हे। पुलिस टीम ने थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में टीम का गठन कर गोलरी से गंगापुरा रोड़ पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक डंफर आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रूकवाकर चैक किया तो डंफर में अवैध ख्ािनज मुर्रम मिला जो कि करीब 40 टन था। पुलिस ने चालक से रॉयल्टी से जुड़े दस्तावेज मांगे तो उसके पास कोई कागजात नहीं मिले। जिस पर पुलिस टीम ने डंफर को जब्त कर चालक शोकत खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अन्य लोगों के साथ मिलकर संगठित गिरोह के रूप में रोही से अवेध खनन कर भराई व परिवहन करना पाया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ