Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नाल थानाधिकारी ने एसपी के निदेश पर फिर पकड़ा  डोडा पोस्त सहित तस्कर को पकड़ा, तस्करों में मचा हडक़ंप

6 hours ago
नाल थानाधिकारी ने एसपी के निदेश पर फिर पकड़ा  डोडा पोस्त सहित तस्कर को पकड़ा, तस्करों में मचा हडक़ंप

 

नाल थानाधिकारी ने एसपी के निदेश पर फिर पकड़ा  डोडा पोस्त सहित तस्कर को पकड़ा, तस्करों में मचा हडक़ंप
 बीकानेर। एसपी मृदुल का ऑपरेशन नीलकंठ मादक पदार्थ तस्करों की नींदें लगातार उड़ा रहा है। अब नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई की टीम ने एक डोडा तस्कर को धरदबोचा है। आरोपी की पहचान भटिंडा, पंजाब निवासी गुरूसेवक सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के पास 6 किलो 538 ग्राम डोडा मिला है।विकास विश्नोई ने बताया कि आरोपी बाप क्षेत्र से डोडा लाया था। वह रूट बदलते हुए बस के माध्यम से पंजाब जाना चाहता था। कोलायत की तरफ से पैदल हाइवे की तरफ बस पकडऩे आ रहा था। इसी दौरान नाकाबंदी कर रही नाल पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास डोडा मिला।सूत्रों से पता चला है कि मृदुल कच्छावा के ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हो रही कार्रवाईयों की वजह से नशा पंजाब कम पहुंच रहा है। ऐसे में वहां कीमतें बढ़ गई है। इसी वजह से तस्कर रूट बदल बदलकर बसों में आवागमन करने लगे हैं। निजी वाहन जब्त होते हैं इसलिए बड़े नुकसान से बचने के लिए भी बसों से आवागमन कर रहे हैं। बता दें कि फलौदी-जोधपुर क्षेत्र से बड़ी मात्रा में नशा पंजाब जाता है। यह सारा नशा इसी रूप से जाता है। 
उल्लेखनीय है कि उक्त कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश व एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व वाली टीम ने की। टीम में एएसआई सुभाष, एएसआई जय सिंह, एएसआई मेनपाल, एएसआई सहीराम, हैड कांस्टेबल जगदीश, एफसी पवन व ड्राइवर मांगीलाल शामिल थे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: