Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

सरकार ने देर रात जारी किया आदेश, एसीएस शिखर अग्रवाल एपीओ, इस मामले से आए सुर्खियों में

Bansal
6 hours ago
सरकार ने देर रात जारी किया आदेश, एसीएस  शिखर अग्रवाल एपीओ, इस मामले से आए सुर्खियों में

सरकार ने देर रात जारी किया आदेश, एसीएस  शिखर अग्रवाल एपीओ, इस मामले से आए सुर्खियों में 

जयपुर। राजस्थान सरकार ने सम्पत्ति को लेकर विवाद में आए उद्योग, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एम.एस.एम.ई.) एवं राजकीय उपक्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशो तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में (एपीओ) रखा है। वे इस पद पर आने से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव पद से हटाए जाने के समय भी राज्य सरकार ने चौंकाने वाला निर्णय किया था।

राज्य सरकार ने अग्रवाल के मामले में एक बार फिर आश्चर्यजनक निर्णय किया है। अग्रवाल वर्तमान में उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एम.एस.एम.ई.) एवं राजकीय उपक्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं भिवाड़ी इन्टीग्रेटेड विकास प्राधिकरण के विशेषाधिकारी पद पर कार्यरत हैं, उनके पदनाम में विनियोजन. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग (डोरा) एवं निवेश संवर्धन ब्यूरो के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा रीको के अध्यक्ष तथा राजसिको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भी शामिल है। अग्रवाल इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। इसी बीच उनकी पत्नी आइपीएस अधिकारी प्रशाखा माथुर व अन्य परिजन और रिश्तेदारों के 20 विला की खरीद का मामला सुर्खियों में आया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में उनको एपीओ किए जाने के पीछे प्रशासनिक कारण बताए गए हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: