Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: बुवाई को लेकर विवाद, ट्रैक्टर चालक के साथ लोहे की रॉड से सिर पर वार करने का आरोप

rk
2 weeks ago
बीकानेर: बुवाई को लेकर विवाद, ट्रैक्टर चालक के साथ लोहे की रॉड से सिर पर वार करने का आरोप

बीकानेर: बुवाई को लेकर विवाद, ट्रैक्टर चालक के साथ लोहे की रॉड से सिर पर वार करने का आरोप

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में बुवाई के विवाद को लेकर ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट और ट्रैक्टर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। माडपुरा निवासी कालूराम जाट की शिकायत पर नोखा थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कालूराम जाट ने रिपोर्ट में बताया- वह किराए पर ट्रैक्टर चलाकर बुवाई का काम करते हैं। 27 जून को वह केड़ली गांव में रामचंद्र जाट के खेत में बुवाई करने गए थे, जहां उन्होंने शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक काम किया था।

शिकायत के अनुसार, अगले दिन 28 जून की सुबह करीब 8 बजे कालूराम अपने भतीजे हरीश जाट के साथ ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ओमाराम जाट की ढाणी के पास केड़ली निवासी पोकरराम और प्रेमाराम जाट बाइक से आए और ट्रैक्टर के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया। कालूराम का आरोप है कि प्रेमाराम ने लोहे की रॉड निकालकर उनसे रामचंद्र जाट के खेत में बुवाई करने का कारण पूछा। जब उन्होंने बताया कि वह केवल किराए पर ट्रैक्टर चलाते हैं और उन्हें विवाद की जानकारी नहीं थी, तो आरोपी ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया। आरोप है कि बीच-बचाव करने आए हरीश जाट के साथ भी लाठियों से मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने ट्रैक्टर को भी रॉड और लाठियों से क्षतिग्रस्त कर दिया।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: