खुलासा न्यूज,बीकानेर। बुजुर्ग महिला के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने रिपोर्ट देते हुए आसुराम निवासी रामसरा छोटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता के अनुसार 13 मई को आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल करवाया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूगल थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।इस पूरे मामले की जांच पूगल थाना प्रभारी समरवीर सिंह कर रहे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ