खुलासा न्यूज,बीकानेर। श्रीगंगानगर के पदमपुर के हरमनदीप सिंह से कनाडा का क्कक्र वीजा लगवाने के नाम पर 18.22 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त ने मेपल एजुकेशन कंसल्टेंसी सर्विसेज के संचालकों पर धोखाधड़ी और फर्जी स्टेट नॉमिनेशन दिखाकर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद वीजा न मिलने और पैसे मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली फिलहाल पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पदमपुर के चक 2-पीएस के रहने वाले हरमनदीप सिंह गिल ने बताया- वह कनाडा जाने का इच्छुक था और उसका स्कोर भी पूरा था। 2023 में वह मुखर्जी नगर स्थित मेपल एजुकेशन कंसल्टेंसी सर्विसेज के ऑफिस पहुंचा। यहां अमनदीप सिंह और उसकी पत्नी परविन्दर कौर से संपर्क हुआ। दोनों ने शिकायतकर्ता को कनाडा का पीआर वीजा लगवाने और विदेश भेजने का भरोसा दिया गया और 32 लाख खर्च बताया।
29 अगस्त 2023 को 32 लाख रुपए में बात तय होने के बाद 3 लाख रुपए कैश दिए गए। बाकी पैसे स्टेट नॉमिनेशन और कनाडा वीजा आने के बाद देने की बात कही गई। इसके बाद शिकायतकर्ता से पैसे भी लिए गए। साथ ही 11 मार्च 2024 को उसे स्टेट नॉमिनेशन का डॉक्यूमेंट दिखाकर 13 लाख रुपए जमा कराने को कहा गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ