्रशराब के नशे में रोका रास्ता, धारदार हथियारों से मारपीट के आरोप
खुलासा न्यूज,बीकानेर। शराब के नशे में मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में उतरादा बास रामदेव जी मंदिर के रहने वाले लीलाधर मेघवाल ने दलीप, विकास, जगदीश व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 29 सितंबर की शाम की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके व उसके साथ दिनेश के साथ शराब के नशे में रास्ता रोका और गाली गलौच की। जब परिवादी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने चाकू, सरिए, लाठी व अन्य हथियारों से हमला किया। जिससे उसके चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ