फर्जी वीडियो बनवाकर ब्लैकमेल करने तथा दो लाख रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप
फर्जी वीडियो बनवाकर ब्लैकमेल करने तथा दो लाख रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप
बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में एक मोबाइल रिपेयर दुकानदार और उसके भाई के अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट करने, फर्जी वीडियो बनवाकर ब्लैकमेल करने तथा दो लाख रुपये की अवैध वसूली करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गेमनापीर रोड निवासी 27 वर्षीय चंद्रप्रकाश स्वामी ने रिपोर्ट में बताया कि वह जैन मार्केट स्थित दुकान नंबर-2 पर मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य करता है। करीब डेढ़-दो माह पहले आरोपी राजेंद्र प्रजापत अपनी बंद मोबाइल ठीक कराने आया था। मोबाइल ठीक नहीं होने पर उसे वापस लौटा दिया गया, जिससे नाराज होकर आरोपी ने तीन लाख रुपये वसूलने की धमकी दी थी।रिपोर्ट के अनुसार 31 जुलाई की दोपहर एक अज्ञात नंबर से फोन कर उसे तोलियासर भैरूजी के पास बुलाया गया। वहां पहले से मौजूद राजेंद्र प्रजापत, अमित और सूरज ने कथित रूप से उसे जबरन टाटा कंपनी की एक गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर सिम निकाल दी और उसके भाई रामनारायण स्वामी को भी बुलाकर जबरन गाड़ी में बैठा लिया।पीडि़त ने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों को गाढ़वाला रोड होते हुए केसरदेसर जातान क्षेत्र के एक सुनसान खेत में ले जाकर बेरहमी से मारपीट की गई। इस दौरान उनसे दो फर्जी वीडियो भी बनवाए गए और पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी गई।रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने दो लाख रुपये वसूले। इनमें 50 हजार रुपये फोनपे के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए, जबकि एक लाख रुपये और 50 हजार रुपये अलग-अलग स्थानों से नकद मंगवाए गए। पीडि़त का दावा है कि नकदी लेने आए व्यक्ति की पूरी घटनासीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।पीडि़त के अनुसार रात करीब 9:45 बजे आरोपियों ने दोनों भाइयों को घड़सीसर पुलिया के पास छोड़ दिया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने तथा हाथ-पैर तोडऩे की धमकी दी। कोटगेट थाना पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर राजेंद्र प्रजापत, अमित, सूरज तथा अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सब-इंस्पेक्टर राधेश्याम को सौंपी है। पुलिस मामले
की जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ