नेमाराम जाट हत्याकांड के आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, पुलिस रिमांड पर भेजा
नेमाराम जाट हत्याकांड के आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, पुलिस रिमांड पर भेजा
श्रीडूंगरगढ़। जालबसर गांव में नेमाराम जाट की हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रविवार को बीकानेर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 30 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
थानाधिकारी कश्यप सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में जालबसर निवासी देवी लाल पुत्र ओमप्रकाश जाट और कालूराम पुत्र सीताराम जाट को सवाई माधोपुर से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को रविवार को बीकानेर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस अब रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से हत्या के मामले में पूछताछ करेगी। जांच के दौरान हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस पूछताछ के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ