बढ़ती चोरियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दर्जन के करीब वारदातों के आरोपी को किया गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले में बढ़ती चोरियों के खिलाफ पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शाितर नकबजन को गिरफ्तार किया है। जिसने पुछताछ में करीब एक दर्जन चोरी की वारदातों को स्वीकार किया हे। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्र्रामीण बनवारी लाल मीणा, सीओ नोखा जरनैल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी गोविंद ङ्क्षसह की टीम ने की है।
इस सम्बंध में 30 जुलाई को परिवादी गजानंद ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि घंटाघर के पास उसकी दुकान में अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए डेढ़ लाख रूपए चोरी कर लिए। परिवादी ने बताया कि पास में ही स्थित कई अन्य दुकानों के ताले तोड़े गए और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले और तकनीकी साक्षयों को जुटाया। जिसके बाद मामले में कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया गया।
पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी को चैक करते हुए खुमाराम पुत्र धर्माराम निवासी गंगापुरा कोलायत को दस्तयाब किया। जिससे पुछताछ की गयी तो आरोपी ने वारदात को स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नापासर में चार, मुक्ताप्रसााद इलाके में राजाराम धारणियां एजेंसी में पांच लाख से अधिक की नकबजनी के साथ कई वारदातों को स्वीकार किया है।
पुलिस के अनुसार करीब एक दर्जन वारदातों को स्वीकार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी गोविंद ङ्क्षसह, ताराचंद, सतीष मुंड, रामेश्वरलाल, तेजाराम, गणेश गुर्जर शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ