गैंगरेप मामले का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तीन महीने से अधिक समय से चल रहा था फरार
गैंगरेप मामले का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तीन महीने से अधिक समय से चल रहा था फरार
पांचू। पांचू थाना पुलिस ने गैंगरेप के मामले में तीन महीने से अधिक समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मांगीलाल पुत्र जेठाराम जाट निवासी धरनोक, थाना पांचू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इस मामले में वांछित था और लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
नोखा वृत्ताधिकारी (सीओ) जरनेल सिंह के निर्देशन और पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई पप्पूलाल, हेड कांस्टेबल अनाराम, कांस्टेबल सुनील कुमार और चालक कांस्टेबल गणेश शामिल रहे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ