Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर में अकरम हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 9 मुकदमे

Bansal
6 hours ago
बीकानेर में अकरम हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 9 मुकदमे

बीकानेर में अकरम हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 9 मुकदमे

बीकानेर। शहर के फड़बाजार क्षेत्र में युवक अकरम की हत्या के मामले में कोटगेट थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोहिल उर्फ भोमा पुत्र सफीक मोहम्मद निवासी सर्वोदय बस्ती, रेलवे वर्कशॉप के पीछे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर को फड़बाजार स्थित मुख्य डाकघर के पास कुछ युवकों ने अकरम के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। घायल अवस्था में अकरम को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने जांच के बाद सोहिल उर्फ भोमा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट और नकबजनी सहित गंभीर धाराओं में पहले से 9 प्रकरण दर्ज हैं। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने की। फिलहाल आरोपी से वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में गौरव बोहरा, सुनील कुमार, प्रवीण, मुनिया माली, हेतराम, अमृतलाल, बबलूराम, सोमवीर, संपतलाल, सुंदरलाल और संजय शामिल रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: