Khulasa Online
Breaking
• पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

कूटरचित दस्तावेज से 40 बीघा कृषि भूमि बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

rk
2 months ago
कूटरचित दस्तावेज से 40 बीघा कृषि भूमि बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से 40 बीघा कृषि भूमि बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
- बज्जू थाने का मामला
खुलासा न्यूज, बीकानेर। फर्जी तरीके से मुख्तयारनामा बनाकर कूटरचित दस्तावेज से 40 बीघा कृषि भूमि की रजिस्ट्री करवाने वाले आरोपी को बज्जू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया , जहां मुल्जिम को जेल भेज दिया गया। बज्जू थानाधिकारी जगदीश प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता शारदा देवी ने यह मुकदमा दर्ज करवाया था। जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर मुल्जिम बीरबल पंचारिया पुत्र लक्ष्मणराम जाति ब्राह्मण उम्र 28 वर्ष निवासी कोलायत को गिरफ्तार किया गया। अन्य मुल्जिमान संपतदास साध व पेंपाराम व अन्य संल्पित आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। 

बज्जू थानाधिकारी जगदीश प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता शारदा देवी ने इस आश्य का मुकदमा दर्ज करवाया कि उसकी कृषि भूमि जो कि 24 केएलडी की रोही में स्थित 40 बीघा खातेदारी कृषि भूमि थी। बीरबलराम पंचारिया, संपतदास साध, पेंपाराम व अन्य संलिप्त आरोपियों ने मिलकर कूटरचित दस्तावेज से उसका फर्जी मुख्तयारनामा बनाकर कृषि भूमि को बेच दी।  मुख्य आरोपी बीरबल ने फर्जी तरीके से अपने नाम का मुख्तयारनामा बनाकर ललित पुत्र मोहनलाल पालीवपाल तथा हसमदीन पुत्र भंवरू खां निवासी खालतों की ढाणी जिला जोधपुर को बेच दी।

यह है पूरा मामला

प्रार्थीनी शारदा पत्नी स्व.  पूनमदास जाति साध निवासी सदर बाजार, श्रीकोलायत जिला बीकानेर द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया । परिवादिया के अनुसार  मुझ प्रार्थीनी व मुझ प्रार्थीनी के पुत्र व पुत्री के नाम से वाके ग्राम चक 24 के.एल.डी. 'सी.ए.डी.' की रोही पटवार हल्का मगनवाला तहसील बज्जू जिला बीकानेर में खातेदारी कृषि भूमि मुरब्बा नम्बर 20/59 किला नम्बर 1 ता 25 में 25 बीघा अनकमाण्ड व मुरब्बा नम्बर 20/60 किला नम्बर 1 ता 15 में 15 बीघा अनकमाण्ड कुल 40 बीघा अनकमाण्ड कृषि भूमि संयुक्त खाता में खातेदारी स्थित है। उक्त कृषि भुमि का विधिवत कब्जा मुझ प्रार्थीनी के पास था लेकिन मुझ प्रार्थीनी का एक वर्ष से स्वास्थ्य खराब होने के चलते कृषि भूमि को सम्भाल नहीं सकी।  यह कि उक्त कृषि भुमि पर लोन लेने के लिए मैने दिनांक 25. 09.2024 को अपने पुत्र सुखदेव को उक्त कृषि भूमि की लेटेस्ट जमाबन्दी निकालने के लिए बज्जू तहसील कार्यालय भेजा था। यह कि वहाँ रिकॉर्ड में देखा कि उक्त कृषि भूमि में मुझ प्रार्थीनी व मुझ प्रार्थीनी के पुत्र व पुत्री का नाम न होकर ललित पुत्र मोहनलाल व हासमदीन पुत्र भंवरू खॉ के नाम राजस्व रिकॉर्ड में अंकित था। इस संबंध में मेरे पुत्र सुखदेव ने कोलायत आकर मुझ प्रार्थीनी को इस बारे में अवगत कराया। मैं प्रार्थीनी बज्जू तहसील जाकर राजस्व रिकॉर्ड में नकल निकलवाई।

मुख्त्यारनामा आम की प्रति अवलोकन करने से पता चला कि अभियुक्त बीरबल व अन्य अभियुक्तगण ने सोशल मीडिया से मुझ प्रार्थीनी व मुझ प्रार्थीनी के पुत्र पुत्री की पासपोर्ट फोटो प्रिन्ट चस्पा कर व फर्जी तरीके से स्टाम्प खरीद कर व मुझ प्रार्थीनी व मुझ प्रार्थीनी के पुत्र-पुत्री के फर्जी अंगूठा व हस्ताक्षर किये। उक्त कृषि भूमि को लेकर बिरबल पंचारिया पुत्र लक्ष्मणराम जाति ब्राहम्ण निवासी वार्ड नं. 6, कोलायत तहसील कोलायत जिला बीकानेर व सम्पतदास पुत्र दुलदास साध निवासी वार्ड 10, कोलायत और पेंपाराम पुत्र भींखाराम जाति नाई निवासी सुथारों का बास, लुणा तहसील फलौदी जिला जोधपुर ने मिलकर फर्जी तरीके से कपटपूर्वक, कूटरचित, षडयंत्रपूर्वक फर्जी दस्तावेजात तैयार कर (500/- रूपये का स्टाम्प श्रीकोलायत में विक्रेता भवानीशंकर अनुज्ञा पत्र संख्या 02/2022 से खरीद कर फर्जी तरीके से मुझ प्रार्थीनी का अंगुठा व हस्ताक्षर और मुझ प्रार्थीनी के पुत्र-पुत्री के अंगूठा हस्ताक्षर करवाकर जो फर्जी मुख्त्यारनामा आम बनाकर हमारी 40 बीघा कृषि भूमि को बीरबलराम पुत्र लक्ष्मणराम ने अपने नाम कर ली। जबकि ना तो हमने स्टाम्प खरीदा और ना ही अंगूठा व हस्ताक्षर किये। फर्जी मुख्त्यारनामा आम तैयार करवाने में बिरबल राम के साथ स्टाम्प विक्रेता भवानी शंकर व तस्दीक करने वाले नोटरी तलीब हसन रजिस्टर नम्बर 4245 नॉटरी कार्यालय, बीकानेर ने सहायक भूमिका निभाई। इस प्रकार अभियुक्त बीरबल व अन्य ने फर्जी तरीके से कूटरचना कर दो मुख्त्यारनामा आम बनाकर हमारी सयुंक्त 40 बीघा कृषि भूमि को हडप ली। इस प्रकार अभियुक्त बीरबल ने मिलीभगत कर हमारी कृषि भूमि की रजिस्ट्री बैयनामा दिनांक 14.11.2022 को फर्जी कागजात तैयार कर (मुख्त्यारनामा आम) उसे असल के रूप में उपयोग कर ललित पुत्र मोहनलाल जाति पालीवाल निवासी मुंधों का बास तहसील बाप जिला जोधपुर को विक्रय कर दी। इसी तरह अभियुक्त बीरबल ने हमारी कृषि भूमि की दुसरी रजिस्ट्री बैयनामा दिनांक 13.12.2022 को हासमदीन पुत्र भंवरू खॉ निवासी खालतो की ढाणी, घटोर तहसील बाप जिला जोधपुर को विक्रय कर दी।अनुसंधान अधिकारी जगदीश प्रसाद ने जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर मुल्जिम बीरबल पंचारिया को गिरफ्तार किया । अन्य संलिप्त आरोपी फरार चल रहे है। इन आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: