Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

साइबर ठगी की रकम को USDT में बदलकर विदेश भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 बालक भी निरुद्ध

Bansal
6 hours ago
साइबर ठगी की रकम को USDT में बदलकर विदेश भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 बालक भी निरुद्ध

साइबर ठगी की रकम को USDT में बदलकर विदेश भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 बालक भी निरुद्ध

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए ठिकाने लगाने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया है। जांच में आरोपियों से जुड़े बैंक खातों में करीब 18 लाख रुपए के लेनदेन के प्रमाण सामने आए हैं।

बैंक खातों में मंगवाते थे साइबर ठगी की रकम

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत कुमार नाई पुत्र भारमल नाई, उम्र 22 वर्ष, निवासी रानी बाजार क्षेत्र, बीकानेर के रूप में हुई है। आरोप है कि आरोपी और उसके साथी साइबर ठगी से प्राप्त रकम अपने तथा अन्य लोगों के नाम से खुलवाए गए बैंक खातों में मंगवाते थे।

इसके बदले खाताधारकों को कमीशन दिया जाता था। आरोपी भरत कुमार नाई के बैंक खातों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों से नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर पांच शिकायतें भी दर्ज मिली हैं।

टेलीग्राम के जरिए विदेशी साइबर ठगों से संपर्क

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और उसके साथी टेलीग्राम ऐप के माध्यम से विदेशों में बैठे साइबर ठगी गिरोह के लोगों के संपर्क में थे। स्थानीय लोगों के नाम से बैंक खाते खुलवाकर उनकी जानकारी विदेशी साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराई जाती थी। इन खातों की खाता संख्या, डेबिट कार्ड, बैंक किट और नेट बैंकिंग संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराए जाने की बात जांच में सामने आई है।

रकम निकालकर USDT में बदलने का आरोप

पुलिस के अनुसार जब साइबर ठगी की रकम इन बैंक खातों में पहुंचती थी, तो आरोपी संबंधित खाताधारक को साथ लेकर एटीएम से नकदी निकलवाते थे। इसके बाद अपना और साथियों का कमीशन काटकर बची रकम से USDT क्रिप्टोकरेंसी खरीदी जाती थी। इसके बाद विदेशी साइबर गिरोह की ओर से उपलब्ध कराए गए USDT QR कोड पर डिजिटल करेंसी ट्रांसफर कर रकम विदेशों में बैठे गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाने का आरोप है।

मोबाइल और बैंक खातों की जांच में सामने आया नेटवर्क

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन, बैंक खातों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच के दौरान आरोपियों से जुड़े बैंक खातों में करीब 18 लाख रुपए के लेनदेन की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, बैंक खातों और इसके अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच कर रही है।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई रेंज आईजी ओमप्रकाश और बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। एएसपी शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं एएसपी त्वरित अनुसंधान दल दीपचंद सारण के सुपरविजन में साइबर थाना प्रभारी शालिनी बजाज के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक विजेंद्र कुमार शीला और साइबर थाना टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस की आमजन से अपील

बीकानेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने या लालच में आकर अपने नाम से बैंक खाता न खुलवाएं और न ही बैंक खाता, एटीएम कार्ड या नेट बैंकिंग की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को दें। ऐसा करना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से रिपोर्ट करने की अपील की गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: