Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाने वाला दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

rk
6 hours ago
बीकानेर: पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाने वाला दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर: पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाने वाला दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
 
बीकानेर। नोखा थाना प्रभारी का कार्यभार संभालने के बाद सीआई गोविंद सिंह ने पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास करने के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में साइबर सेल की तकनीकी सहायता से की गई।
 
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश पुत्र तुलछाराम बिश्नोई (34) निवासी भद्रूणा, थाना झाब, जिला जालौर के रूप में हुई है। आरोपी निलंबित पटवारी है और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) जयपुर द्वारा दर्ज एफआईआर संख्या 71/2024 में वांछित चल रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा उत्तीर्ण की थी। मामले के खुलासे के बाद से वह करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था।
 
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नोखा कस्बे में मौजूद है। इसके बाद साइबर सेल की तकनीकी सहायता से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।  पूछताछ के बाद आरोपी को अग्रिम अनुसंधान के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच एसओजी जयपुर द्वारा की जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: