बीकानेर: मारपीट कर नकदी छीनने का आरोप, इस वजह से हुआ विवाद
बीकानेर। तेल भरवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और लूटपाट के आरोप तक पहुंच गया। मामला कोलायत थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़ित ने गाली-गलौच, जान से मारने की कोशिश, लाठी-डंडों से हमला कर कार में तोड़फोड़ करने तथा 15 हजार रुपए नकद और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 24 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह अपने साथी लजपतदान पुत्र देवीदान के साथ अपनी कार से कोलायत आ रहा था। रास्ते में महादेव पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए रुका। परिवादी के अनुसार, वहां मौजूद महेश कुमार और एक अन्य व्यक्ति ने पहले तेल देने से मना कर दिया। बाद में टंकी का ढक्कन खोलकर तेल डलवाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और गाली-गलौच करते हुए नशे में होने का आरोप लगाकर धमकाया। इसके बाद परिवादी पास के पेट्रोल पंप पर जाकर तेल भरवाकर वापस लौटने लगा। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट प मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ