बीकानेर: फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का आरोप, 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बीकानेर: फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का आरोप, 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बीकानेर। लूणकरणसर थाने में 5 लोगों के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 4.5 हेक्टेयर कृषि भूमि हड़पने का आरोप है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मलकीसर छोटा निवासी 60 वर्षीय हरिराम पुत्र किस्तूराराम मेघवाल ने 5 अगस्त को थाने में यह रिपोर्ट दर्ज कराई। हरिराम ने बताया कि उनके भाई रेवन्तराम मेघवाल की 4.5522 हेक्टेयर कृषि भूमि ग्राम चक 4 एमकेडी, पटवार हल्का कपूरीसर में स्थित है। यह भूमि खाता संख्या नया 59 व पुराना 56, मुरबा नम्बर 144/60, किला नम्बर 1 से 18 में फैली हुई है।
रेवन्तराम का देहांत 11 अक्टूबर 1999 को हो गया था। रेवन्तराम और उनकी पत्नी की कोई संतान नहीं थी। इस संबंध में 29 नवंबर 1999 को घोषणा पत्र व शपथ पत्र भी दिए गए थे, जिसमें पिता ने भूमि रेवन्तराम के परिवार के नाम लिख दी थी। रेवन्तराम की मृत्यु के बाद से हरिराम का परिवार पिछले 26 वर्षों से उक्त भूमि पर शांतिपूर्वक काबिज है। रिपोर्ट के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब कालूराम मेघवाल निवासी राहटीवाला, काकड़वाला से दूसरा विवाह कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने हल्का पटवारी के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उक्त जमीन को हड़पने का षडयंत्र रचा। पुलिस ने जांच शुरू की है। थानाधिकारी के अनुसार, राजस्व रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ