घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट, आभूषण तोड़ ले जाने का आरोप
खुलासा न्यूज,बीकानेर। महिला के साथ मारपीट करते हुए सोने का आभूषण तोड़ ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव शेरेरा में 2 सितंबर की है। इस सम्बंध में रूखमा देवी ने रामलाल, खिराजराम व एक-दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपित ने उसके गले से सोने का फुलड़ा तोड़कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ