खुलासा न्यूज,बीकानेर। कुल्हाड़ी से हमला कर चोटिल करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में भुट्टों का बास निवासी अनीस अली ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने हाजी व शाहनवाज के खिलाफ आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। घटना भुट्टों का बास क्षेत्र में 25 अगस्त की शाम की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियो ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ