जेएनवीसी क्षेत्र में हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
खुलासा न्यूज,बीकानेर। कार की टक्कर से बाइक सवार युवकों के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के रिड़मलसर बाईपास की है। जहां पर सोमवार दिन में क्रेटा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल तीनों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
हादसा इतना भयावह था कि बाइक पुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी और आगेे का टायर निकलकर अलग हो गया। इस सम्बंध में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि क्रेटा ने बाइक को टक्कर मारी है। जिसमें तीन युवकों के चोटें लगी है। फिलहाल घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जाा रही है कि आखिर कौन थे और कहां जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ