तिरंगा यात्रा के दौरान हादसा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने फ़ोन पर स्वामी से पूछी कुशलक्षेम
तिरंगा यात्रा के दौरान हादसा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने फ़ोन पर स्वामी से पूछी कुशलक्षेम
बीकानेर। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (शहर) की ओर से शहर अध्यक्ष श्री मदन गोपाल मेघवाल के नेतृत्व में कोटगेट से पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक तक भव्य तिरंगा यात्रा एवं मशाल जुलूस निकाला गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा के दौरान भीड़ अधिक होने के कारण अचानक एक व्यक्ति को धक्का लग गया, जिसके हाथ में मशाल थी। मशाल से निकला गर्म तेल मेरे हाथ पर गिर गया, जिससे हाथ झुलस गया। इस दौरान तीन-चार अन्य कार्यकर्ता भी गर्म तेल की चपेट में आने से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य है।
इस घटना की जानकारी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा को मिलने पर उन्होंने फोन कर मेरी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने हाथ जलने की पूरी जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश अध्यक्ष श्री डोटासरा की इस संवेदनशीलता और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनत्व ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि कांग्रेस संगठन का नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दु:ख में सदैव उनके साथ खड़ा है।
मैं श्री गोविंद सिंह डोटासरा का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने व्यस्तता के बावजूद स्वयं फोन कर मेरी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही, इस दौरान मेरे स्वास्थ्य को लेकर चिंता एवं शुभकामनाएं देने वाले सभी कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का भी हृदय से धन्यवाद।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ