Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर संभाग: पेड़ की टहनी गिरने से हादसा, कार पलटी, 2 की मौत, बच्ची सहित तीन घायल

rk
2 months ago
बीकानेर संभाग: पेड़ की टहनी गिरने से हादसा, कार पलटी, 2 की मौत, बच्ची सहित तीन घायल

बीकानेर संभाग: पेड़ की टहनी गिरने से हादसा, कार पलटी, 2 की मौत, बच्ची सहित तीन घायल

श्रीगंगानगर। पदमपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो जनों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची सहित तीन अन्य घायल हो गए। हादसा चक 47 जीजी के पास उस समय हुआ, जब तेज हवाओं के चलते एक पेड़ की बड़ी टहनी अचानक सड़क पर गिर गई। इस अचानक हुए घटनाक्रम से चालक घबरा गया और कार को बचाने के प्रयास में उसने वाहन मोड़ दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस के अनुसार हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। पलटने के बाद कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मृतकों की पहचान गांव 10 एफएफ निवासी 50 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र मक्खन सिंह और 18 वर्षीय पवन कुमार पुत्र खेताराम के रूप में हुई है। घायलों में जितेंद्र सिंह, उसकी दो वर्षीय बेटी हरकीरत कौर और रमेश कुमार शामिल हैं, जिन्हें तुरंत पदमपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार दोपहर उन्हें छुट्टी दे दी गई। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय हनुमानगढ़ रोड पुल के नीचे देर रात दो कारों में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब सवा दो बजे हुआ, जब क्रेटा और वरना कार आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: