Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

भभूता सिद्ध काली नाड़ी मेले में हादसा, नहर में डूबने से  युवक की मौत

Solar 2
2 weeks ago
भभूता सिद्ध काली नाड़ी मेले में हादसा, नहर में डूबने से  युवक की मौत

भभूता सिद्ध काली नाड़ी मेले में हादसा, नहर में डूबने से  युवक की मौत

Solar 4

बीकानेर, बज्जू। भभूता सिद्ध काली नाड़ी मेले में दर्शन करने आए दिल्ली निवासी 35 वर्षीय युवक की नहर में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। हादसा 16 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे पंचपीठ के पास कुम्हार वितरिका नहर में हुआ।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नरेन्द्र उर्फ राहुल पुत्र विजय कुमार, निवासी कांगन हेड़ी, थाना छावला, तहसील नजफगढ़, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई है। वह अपने मित्रों के साथ मेले में दर्शन करने आया था। नहर में स्नान करते समय अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन बज्जू थाना पहुंचे। मृतक के भाई देवेन्द्र कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके भाई की मौत नहर में पैर फिसलने के कारण हुई है। परिवार की ओर से घटना को लेकर किसी प्रकार का संदेह नहीं जताया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: