Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

अचानक युवक घर से हुआ लापता, एक बाइक नहर किनारे मिली, पुलिस जांच में जुटी

Bansal
6 hours ago
अचानक युवक घर से हुआ लापता, एक बाइक नहर किनारे मिली, पुलिस जांच में जुटी


अचानक युवक घर से हुआ लापता, एक बाइक नहर किनारे मिली, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर। जिले के  छतरगढ़  थाना इलाके में इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 560 आरडी पर युवक के कपड़े और जूती मिलने के बाद लापता युवक की तलाश में बीकानेर से पहुंची एसडीआरएफ टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसी बीच 25 अक्टूबर को छतरगढ़-बीकानेर रोड पर हनुमान धोरा के सामने कच्चे रास्ते पर पिछले तीन-चार दिनों से लावारिस हालत में खड़ी एक बाइक मिलने से मामले में नया सुराग सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, कच्चे रास्ते पर कई दिनों से खड़ी बाइक को देखकर एक किसान ने लायन एक्सप्रेस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बाइक के नंबर के आधार पर जांच की गई, जिसमें रिडमलसर सिपाहियान का पता और एक व्यक्ति का नाम सामने आने की जानकारी मिली है। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, नहर की 560 आरडी पर मिले कपड़ों और जूती के आधार पर लापता युवक की तलाश की जा रही है। बीकानेर से आई एसडीआरएफ टीम नहर में लगातार सर्च अभियान चला रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक लापता व्यक्ति के संबंध में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: