Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अचानक सडक़ पर पशु आ जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, बिजलीकर्मी की हुई मौत

rk
1 month ago
अचानक सडक़ पर पशु आ जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, बिजलीकर्मी की हुई मौत

 

अचानक सडक़ पर पशु आ जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, बिजलीकर्मी की हुई मौत
 बीकानेर।  राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर लक्ष्मण झूला के पास बुधवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसे में बिजली ठेकेदार के एक कर्मी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। ट्रैक्टर एनएच-11 पर गुड़ा फांटा के निकट लक्ष्मण झूला क्षेत्र से गुजर रहा था।
इसी दौरान अचानक सडक़ पर पशु आ जाने से चालक को जोरदार ब्रेक लगाना पड़ा, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल श्रीकोलायत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर श्रीकोलायत मोर्चरी कक्ष में रखवाया है। श्रीकोलायत थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसआई लखपत सिंह ने बताया कि मृतक बिजली ठेकेदार के कार्य में लगा हुआ था। मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: