Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अचानक खेत में बने मकान में लगी आग, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कागज जलकर हुए राख

Bansal
shiv
shiv2
7 months ago
अचानक खेत में बने मकान में लगी आग, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कागज जलकर हुए राख


अचानक खेत में बने मकान में लगी आग, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कागज जलकर हुए राख
बीकानेर।  लूणकरणसर तहसील के दुलमेरा गांव में  शाम करीब 4 बजे एक खेत में बने मकान में अचानक भीषण आग लग गई। घटना चक 4 डीएलएम में श्योपाल सिंह के खेत की है, जहां खेत पर काम करने वाले काश्तकार राधेश्याम पंडित (निवासी हंसेरा गांव) परिवार सहित रहते थे।
आग की लपटें उठती देख आसपास के खेतों में मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल चालू कर पाइपों के जरिए पानी डालना शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
नकद 1.90 लाख समेत जरूरी सामान जलकर राख
हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग ने घर का अधिकांश सामान जलाकर राख कर दिया। जानकारी के अनुसार करीब 1 लाख 90 हजार रुपये नकद, राशन, जेवर, कपड़े, कृषि संबंधी मशीन, टीवी, फ्रिज, सोना-चांदी और जरूरी कागजात पूरी तरह नष्ट हो गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
पटवारी ने लिया जायजा
घटना की सूचना मिलने पर हल्का पटवारी मंजू मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। विनोद कुमार पुनिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पटवारी को भेज दिया गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन आगजनी की इस घटना ने पीडि़त परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: