Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

अचानक गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट भीषण अग्निकांड में परिवार का आशियाना उजड़ा

rk
2 weeks ago
अचानक गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट भीषण अग्निकांड में परिवार का आशियाना उजड़ा


अचानक गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट भीषण अग्निकांड में परिवार का आशियाना उजड़ा
बीकानेर।   बज्जू सेवड़ा गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुए भीषण अग्निकांड में एक गरीब परिवार का आशियाना पूरी तरह उजड़ गया। हादसे में कच्चे झोंपे में रखा नगदी, जेवरात, अनाज और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार के सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।जानकारी के अनुसार गांव निवासी श्रवणराम पुत्र अखाराम मेघवाल के कच्चे झोंपे में अचानक गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे झोंपे को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।अग्निकांड में भट्टे की पेशगी के रूप में रखी नगदी, जेवरात, जीरा, मोठ, गेहूं सहित अन्य खाद्यान्न और घरेलू उपयोग का सामान पूरी तरह जल गया। परिवार का मोबाइल फोन भी आग की भेंट चढ़ गया। बताया जा रहा है कि वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी कुछ ही मिनटों में राख में तब्दील हो गई।ग्रामीणों के अनुसार श्रवणराम मेघवाल आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार से संबंध रखते हैं। उनका यह कच्चा झोंपा ही परिवार का एकमात्र आशियाना था। हादसे के बाद परिवार के सामने रहने, खाने और दैनिक जरूरतों की व्यवस्था का संकट खड़ा हो गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और भामाशाहों से पीडि़त परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि परिवार को राहत मिल सके और उनके लिए पुन: आवास की व्यवस्था हो सके।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: