अचानक ढाणी में लगी आग, झोंपड़ा जलकर हुआ राख, बाप बेटी भी आये चपेट में
अचानक ढाणी में लगी आग, झोंपड़ा जलकर हुआ राख, बाप बेटी भी आये चपेट में
नोखा। नोखा थाना क्षेत्र के मैयासर गांव में एक रहवासी ढाणी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा झोंपड़ा उसकी चपेट में आ गया और जलकर राख हो गया। इस हादसे में पिता-पुत्री झुलस गए।
जानकारी के अनुसार मैयासर गांव की रहवासी ढाणी में भगवानाराम नायक अपने परिवार के साथ रहता है। अचानक झोंपड़े में आग लग गई। आग की लपटों में भगवानाराम नायक और उसकी 10 साल की बेटी आ गए। दोनों मामूली रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।
सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल सतीश कुमार पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत झुलसे पिता-पुत्री को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। आग के कारण झोंपड़े में रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। पीडि़त परिवार को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग बुझाने के दौरान एक गैस सिलेंडर भी दिखाई दे रहा हालांकि आग कैसे लगी इसका अब तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ