Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

आवासन मंडल की शिवबाड़ी आवासीय योजना में मिट्टी चोरी और अवैध खनन को लेकर मामला दर्ज

Bansal
5 hours ago
आवासन मंडल की शिवबाड़ी आवासीय योजना में मिट्टी चोरी और अवैध खनन को लेकर मामला दर्ज


 आवासन मंडल की शिवबाड़ी आवासीय योजना में मिट्टी चोरी और अवैध खनन को लेकर मामला दर्ज
 बीकानेर। राजस्थान आवासन मंडल की शिवबाड़ी आवासीय योजना में मिट्टी चोरी और अवैध खनन को लेकर जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज किया गया है। आवासन मंडल के कनिष्ठ अभियंता ने अज्ञात लोगों पर मिट्टी चोरी करने, कर्मचारियों से दुव्र्यवहार करने, राजकार्य में बाधा पहुंचाने और सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार राजस्थान आवासन मंडल खंड प्रथम बीकानेर के कनिष्ठ अभियंता करन राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी कि शिवबाड़ी आवासीय योजना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा मिट्टी चोरी कर आसपास की निजी कॉलोनियों में पहुंचाई जा रही है। इससे मंडल की भूमि के सर्वेक्षण, लेवल और अन्य कार्यों को नुकसान पहुंच रहा है।
रिपोर्ट में बताया गया कि इससे पहले भी मिट्टी चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं 17 जून 2026 को गश्त के दौरान मंडल कर्मचारियों और पुलिस दल ने मिट्टी चोरी करते हुए एक ट्रैक्टर-लोडर पकड़ा था, जिस पर खनन विभाग की ओर से 1 लाख 30 हजार 80 रुपये का चालान किया गया था।
कनिष्ठ अभियंता ने आरोप लगाया कि 5 नवंबर को भी मंडल कर्मचारियों ने मिट्टी चोरी करते हुए उसी ट्रैक्टर-लोडर को पकड़ा था, लेकिन चालक चाबी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना देने के बाद करीब 25 से 30 लोग लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से कथित रूप से दुव्र्यवहार करते हुए ट्रैक्टर-लोडर को छुड़ाकर ले गए।
रिपोर्ट के मुताबिक 10 नवंबर को सेक्टर नंबर-5 में गश्त के दौरान कर्मचारियों ने फिर से उक्त ट्रैक्टर-लोडर को मिट्टी चोरी करते पकड़ा। आरोप है कि चालक ने अपने साथियों को बुला लिया, जिसके बाद चार पहिया वाहन से कुछ लोग मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। इस दौरान मंडल के वाहन को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई मुकेश मीणा को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: