आवारा पशु से टकराकर गंभीर रुप से घायल हुए युवक की पांच दिन इलाज के दौरान हुई मौत
आवारा पशु से टकराकर गंभीर रुप से घायल हुए युवक की पांच दिन इलाज के दौरान हुई मौत
खाजूवाला। आवारा पशु से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुए मोटरसाइकिल सवार की पांच दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद घायल युवक का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा था।जानकारी के अनुसार 21 केजेडी निवासी हुसैन पुत्र अहमद खान 11 नवंबर को मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक अचानक एक आवारा पशु से टकरा गई। हादसे में हुसैन खान गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें राजकीय अस्पताल खाजूवाला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बीकानेर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी था।पांच दिनों तक चले उपचार के बाद हुसैन खान ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ