Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में  स्वर्गीय वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आर. के. दास गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Bansal
6 hours ago
आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में  स्वर्गीय वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आर. के. दास गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की


 आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में  स्वर्गीय वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आर. के. दास गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
बीकानेर। आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीकानेर में बीकानेर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विवेक शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में स्वर्गीय वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आर. के. दास गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी.डी. शर्मा, स्कूल ऑफ लॉ के डीन डॉ. अनिल कौशिक, विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक प्रेम, एवं संकाय सदस्यगण डॉ. भरत कुमार जाजड़ा, सुश्री तृप्ति पालीवाल, श्री रुद्र प्रदीप सचदेवा, श्रीमती दीपाली भटनागर, श्रीमती अपूर्वा जिंदल, श्री गौरव पणिया, सुश्री प्रेरणा पारीक सहित स्कूल ऑफ लॉ के समस्त विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विवेक शर्मा ने स्वर्गीय श्री आर. के. दास गुप्ता के जीवन, व्यक्तित्व, कृतित्व एवं अधिवक्ता के रूप में उनके उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके विधिक जीवन की उपलब्धियों के साथ-साथ सामाजिक एवं जनहित से जुड़े संघर्षों के विभिन्न प्रसंगों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि स्व. दास गुप्ता ने अपने जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष किया तथा लगभग 18 माह तक मीसा (रूढ्ढस््र) के अंतर्गत बंदी रहे। वर्ष 1977 में उन्होंने कोलायत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर जनप्रतिनिधि के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई।
श्री शर्मा ने बीकानेर से हावड़ा के लिए रेलगाड़ी के संचालन की मांग को लेकर स्व. दास गुप्ता द्वारा किए गए लंबे संघर्ष का विशेष उल्लेख किया। इस मांग को लेकर उन्होंने कोटगेट पर लगभग एक वर्ष तक धरना दिया था। इसके अतिरिक्त, बीकानेर के कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या से आमजन को राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर उनके संघर्ष और जनहित के प्रति समर्पण को भी स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान और स्मृतियों को नमन किया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: