आपसी रंजिश को लेकर महिला के घर में घुसकर की मारपीट
, नोखा। नोखा थाना क्षेत्र में पुराने चोरी के मुकदमे की रंजिश को लेकर एक महिला के घर में घुसकर मारपीट करने, आभूषण छीनने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर नोखा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार परिवादिया शांतिदेवी पत्नी स्व. खेमाराम जाति जाट निवासी वार्ड नंबर 18, हरिराम मंदिर के पास नोखा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादिया ने बताया कि पूर्व में उनके घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एफआईआर संख्या 194/2026 में पंकज पुरी और नवनीत सोनी को गिरफ्तार किया था।परिवादिया का आरोप है कि इसी मुकदमे की रंजिश के चलते 10 नवंबर की रात करीब 9 बजे पंकज पुरी, निर्मल, नवनीत सोनी, जयकिशन सोनी, विमल पुरी सहित दो-तीन अन्य लोग एकराय होकर उनके घर पहुंचे और खिडक़ी को धक्का देकर अंदर घुस आए।रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पंकज पुरी ने मुक्कों से नाक और मुंह पर चोट मारी, वहीं जयकिशन सोनी द्वारा सिर पर चोट मारने का आरोप लगाया गया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले में पहने सोने के चार फूलड़े भी टूटकर गिर गए, जिन्हें आरोपी ले गए।पीडि़ता ने बताया कि शोर सुनकर उसके भाई मधाराम और भाभी परमेश्वरी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। जाते समय आरोपियों ने पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस नहींलेने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ