Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

आपसी रंजिश के चलते  युवक पर कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला बोला

Bansal
5 hours ago
आपसी रंजिश के चलते  युवक पर कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला बोला

 

आपसी रंजिश के चलते  युवक पर कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला बोला
 श्रीकोलायत। श्रीकोलायत थाना क्षेत्र के दियातरा गांव में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ते में घात लगाकर बैठे तीन लोगों ने युवक को रोककर उसके सिर पर कुल्हाड़ी और लाठियों से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसे टांके लगाने पड़े। पीडि़त की शिकायत पर कोलायत पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार दियातरा निवासी 30 वर्षीय हीराराम मेघवाल ने बताया कि 16 नवंबर को सुबह करीब 7 बजे वह अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से एकराय होकर घात लगाकर छिपे बैठे तीन लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि नेमाराम, मनीष और नेमाराम की पत्नी पुष्पा ने उस पर अचानक हमला कर दिया।परिवादी के अनुसार तीनों आरोपियों के पास जानलेवा हथियार थे। इनमें से दो आरोपियों के हाथ में लोहे की धारदार कुल्हाड़ी तथा एक के हाथ में मजबूत लाठी थी। आरोप है कि तीनों ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर कुल्हाड़ी और लाठियों से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। पीडि़त ने किसी तरह अपना बचाव करते हुए मौके से भागकर जान बचाई।घटना के तुरंत बाद परिजनों की सहायता से घायल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां सिर में गंभीर चोट के कारण टांके लगाए गए। पीडि़त ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को सौंपी है। पीडि़त ने पुलिस से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा न्याय दिलाने की मांग की है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: