Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी, तीसरी शादी को कहा लव जिहाद, बोले- सबक सिखाएंगे

Solar 2
2 months ago
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी, तीसरी शादी को कहा लव जिहाद, बोले- सबक सिखाएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी, तीसरी शादी को कहा लव जिहाद, बोले- सबक सिखाएंगे
 
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गैंग ने आमिर खान की 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से हुई शादी को लेकर आपत्ति जताते हुए एक पत्र और ऑडियो संदेश जारी किया है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि आमिर खान देश की संस्कृति के खिलाफ "लव जिहाद" को बढ़ावा दे रहे हैं। पत्र में चेतावनी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा गया है कि ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल्द जवाब दिया जाएगा।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कथित धमकी की जानकारी सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मुंबई पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, आमिर खान या उनकी टीम की ओर से भी इस कथित धमकी पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
 
लव जिहाद के आरोपों पर पहले दे चुके हैं सफाई
तीसरी शादी के बाद सोशल मीडिया पर उठे "लव जिहाद" के आरोपों पर आमिर खान पहले ही अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनकी तीनों शादियां सिविल मैरिज थीं और किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं, बल्कि ईसाई हैं।
 
आमिर ने यह भी कहा था कि उनकी बेटी इरा खान की शादी एक हिंदू युवक से हुई है, जबकि उनकी दोनों बहनों के पति भी हिंदू हैं। उन्होंने अपने परिवार में अलग-अलग धर्मों के बीच हुए वैवाहिक संबंधों का भी उल्लेख किया था।

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: