आचार्य की स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे महापौर कल्ला अस्पताल
आचार्य की स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे महापौर कल्ला अस्पताल
बीकानेर। शनिवार सुबह निगम के कचरा संग्रहण वाहन की चपेट में आने से घायल हुए एसबीआई बैक के रिटार्यड कर्मचारी केशवदत्त आचार्य की स्वास्थ्य जानकारी लेने रात्रि को नगर निगम बीकानेर के नवनिर्वाचित महापौर अनिल कल्ला व हल्दीराम हार्ट हॉस्टिपल प्रतिनिधि रमेश कुमार अग्रवाल एसएसबी अस्पताल पहुंचे। कल्ला ने कपिल पारीक से दूरभाष पर बातचीत कर आचार्य के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मौके पर आचार्य के भतीजे शरद आचार्य ने पूरी जानकारी महापौर अनिल कल्ला को दी। कल्ला ने डॉक्टरों से कहा कि आचार्य के इलाज में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। कल्ला ने कहा ऐसी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी इस पर कार्यवाही की जायेगी। तथा शहर में चलने वाले कचरा संग्रहण वाहनों के ठेकेदार को पाबंद किया जायेगा कि सभी वाहन चालकों के पास लाईसेंस हो और शहर में वाहन की गति को धीमा रखे। जिससे ऐसी घटना घटित ना हो।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ